RTC Bus Accident in Nellore: Bus Overturns While Avoiding Lorry, 5 Injured
आंध्र प्रदेश: के नेल्लोर जिले के संगम मंडल में कोलगट्टा के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। अनंतपुर से नेल्लोर जा रही एक RTC बस सामने से आ रही लारी को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
घटना के समय बस में कुल 22 यात्री सवार थे। हादसे में 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।
बस चालक के अनुसार, सामने से आ रही लारी बस की तरफ आ रही थी। टक्कर से बचने के लिए उसने बस को साइड में मोड़ा, लेकिन इसी दौरान बस पलट गई।
स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया।
