Ratanpur Police Action: Sand Mafia Arrested in Minor’s Death Case
बिलासपुर: जिले में रतनपुर पुलिस ने अवैध रेत खनन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला नाबालिग की मौत से जुड़ा हुआ है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी तोषण कश्यप (34) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। 9 अप्रैल 2026 की रात ग्राम गढ़वट स्थित खारंग नदी किनारे अवैध रेत खनन के दौरान 17 वर्षीय अमित कश्यप की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने अधिक मुनाफे के लालच में नाबालिग समेत दो युवकों को खतरनाक गहरे गड्ढे में उतारकर अवैध खनन कराया। इसी दौरान मिट्टी धंसने से यह दर्दनाक हादसा हुआ।
घटना को छिपाने के लिए आरोपी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की झूठी कहानी भी गढ़ी, लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ गई।
पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
इस पूरे मामले में Ratanpur Police Station थाना प्रभारी अंशिका जैन सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही है।
पुलिस का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
