Major Anti-Corruption Action in Rajgarh: CMHO Dr. Shobha Patel Caught Taking ₹20,000 Bribe
मध्य प्रदेश: के Rajgarh जिले में लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. शोभा पटेल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, Shobha Patel ने सुविधा डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक हरिओम अहिरवार से सेंटर के रिन्यूअल के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता पहले ही 30 हजार रुपये दे चुका था, जबकि शेष 20 हजार रुपये देने के लिए वह भोपाल लोकायुक्त टीम के साथ CMHO के निवास पर पहुंचा।
जैसे ही डॉ. शोभा पटेल ने 20 हजार रुपये की राशि ली, Lokayukta Police की टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। यह पूरी ट्रैप कार्रवाई भोपाल लोकायुक्त के डीएसपी Virendra Singh के नेतृत्व में की गई।
बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान CMHO की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद मौके पर ही डॉक्टर द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
यह मामला राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र का है और आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और इसे प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
