Israel on High Alert Amid Hormuz Tensions: Target List Ready for Possible Iran Strike
तेल अवीव: से बड़ी खबर सामने आई है, जहां Israel और Iran के बीच बढ़ते तनाव ने एक बार फिर युद्ध की आशंका बढ़ा दी है। Strait of Hormuz को लेकर हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं।
इजरायली अधिकारियों के अनुसार, वायु सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है और संभावित हमले के लिए टारगेट लिस्ट भी तैयार कर ली गई है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
इस बीच Donald Trump के बयानों ने स्थिति को और जटिल बना दिया है। कभी वे समझौते की बात करते हैं, तो कभी ईरान पर सख्त कार्रवाई और बमबारी की चेतावनी देते हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि अमेरिका ईरान के किसी भी तरह के दबाव को स्वीकार नहीं करेगा।
तनाव उस समय और बढ़ गया जब Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से बंद करने का ऐलान किया। साथ ही जहाजों को चेतावनी दी गई है कि वे आगे बढ़ने की कोशिश न करें। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ व्यापारिक जहाजों पर फायरिंग की घटनाएं भी सामने आई हैं।
इस घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान की ओर से मध्यस्थता की कोशिशें भी जारी हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान ने संवर्धित यूरेनियम पाकिस्तान को ट्रांसफर करने का प्रस्ताव दिया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
इजरायल में सुरक्षा तैयारियों को लेकर भी गतिविधियां तेज हो गई हैं। हालांकि फिलहाल आम जनजीवन सामान्य बनाए रखने की कोशिश की जा रही है और स्कूलों को खोलने की तैयारी जारी है।
वहीं, लेबनान को लेकर भी चिंता बनी हुई है। अमेरिका की ओर से इजरायल को संयम बरतने की सलाह दी गई है, लेकिन आत्मरक्षा के तहत कार्रवाई की अनुमति होने की बात भी कही गई है।
कुल मिलाकर, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ता तनाव एक बड़े संघर्ष का रूप ले सकता है, जिस पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है।
