Husband Consumes Poison in Front of Wife at Chandla Police Station
चंदला थाने में पत्नी के सामने पति ने खाया जहर पुलिस थाने में जहर खाकर मरने की 7 दिन में दूसरी घटना।
छतरपुर के चंदला थाना परिसर में पत्नी के सामने पति ने खाया जहर जिला चिकित्सालय लाई पुलिस लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड दिया
पुलिस ने पति पत्नी के समझौते के लिए पत्नी को बुलाकर एक साथ कमरे में बैठाया तभी रामविलास अहिरवार ने खाया जहर उल्टियां होने पर पुलिस लेकर गई अस्पताल डाक्टरों ने किया मृत घोषित हम आपको बता दें कि पुलिस थाने में जहर खाकर मरने की 7 दिन में दूसरी घटना सामने आई है
बीते 5 अप्रैल को कोतवाली थाने में युवक ने खाया था जहर और आज चंदला थाने में यह सनसनीखेज घटना सामने आई है पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए चंदला थाना प्रभारी संदीप दीक्षित को निलंबित कर दिया है साथ ही उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि घटना की विस्तृत जांच पड़ताल की जा रही है जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उस पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
