Horrific Incident in Sehore: Son Beats Father to Death, Arrested by Police
मध्य प्रदेश: के Sehore शहर से रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। गंज क्षेत्र के कोली मोहल्ले में एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, गंज निवासी सोनू शाक्य का अपने पिता सुभाष शाक्य से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते यह विवाद हिंसक रूप ले बैठा और बेटे ने पिता पर हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल सुभाष शाक्य को परिजन तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे सोनू शाक्य को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर विवाद की असली वजह क्या थी।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और कोली मोहल्ले में शोक का माहौल है।
पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
