High-Speed Truck Rams Creta Car In Etah, Two Injured In Major Road Accident
एटा जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक और क्रेटा कार की भिड़ंत में बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि क्रेटा कार के परखच्चे उड़ गए, जबकि ट्रक का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार कार सवार लोग आगरा से कासगंज की ओर जा रहे थे। तभी आवागढ़ क्षेत्र की नहर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना अवागढ़ थाना क्षेत्र की बसुंधरा चौकी इलाके की बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
