Gwalior से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां आटा चक्की पर विवाद के बाद ग्राहक की पिटाई कर दी गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रहने वाले विनोद बाथम ने हीरानगर स्थित चक्की पर गेहूं दलिया बनवाने के लिए दिया था। लेकिन जब वह शाम को लेने पहुंचे तो गेहूं की जगह बारीक आटा पीस दिया गया था।
इस पर विरोध करने पर चक्की मालिक राकेश भदौरिया और उसके परिजनों से विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। आरोप है कि विनोद के साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई, जिसमें उसका एक दांत टूट गया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
