Ghaziabad: Woman Alleges Assault and Molestation of Minor, Police Begins Probe
उत्तर प्रदेश: के Ghaziabad के Indirapuram थाना क्षेत्र के वसुंधरा इलाके से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पूर्व परिचित और उसके साथियों पर मारपीट और नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता के अनुसार, वह पहले एक व्यक्ति के साथ रहती थी, लेकिन पिछले एक साल से उससे अलग रह रही है। महिला का आरोप है कि अचानक उसका पूर्व मित्र अपने कुछ साथियों के साथ घर में जबरन घुस आया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान गाली-गलौज भी की गई।
महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की और घर में रखा मोबाइल फोन, कानों के जेवर और गले की सोने की चेन भी छीन ली।
घटना के बाद महिला ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की और न्याय की मांग की।
बताया जा रहा है कि घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट के दृश्य दिखाई दे रहे हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।
