हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। संडीला कोतवाली क्षेत्र के कुरना टिमरुख गांव में कच्ची दीवार गिरने से एक वृद्ध किसान की मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण गांव में एक कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में आने से राम बिलास नामक वृद्ध किसान गंभीर रूप से दब गए। जब तक परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचकर मलबा हटाते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस से शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की गई है।
फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण इस हादसे से गांव में शोक और चिंता का माहौल है।
रिपोर्ट: दिनेश राजपूत, हरदोई
