Daughter-in-law Assaulted Over Land Dispute, Case Filed After Video Goes Viral
सूरजपुर: में जमीन विवाद को लेकर मामा ससुर द्वारा अपनी बहू की लाठी-डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, रामानुजनगर थाना क्षेत्र के भुवनेश्वरपुर गांव में पीड़ित कविता कुशवाहा का अपने रिश्ते में मामा ससुर रामकुमार कुशवाहा के साथ पुराना जमीन विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर बीते दिनों आरोपी ने अपनी बहू की डंडे से पिटाई कर दी।
इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मामले में पीड़िता कविता कुशवाहा की शिकायत पर रामानुजनगर पुलिस ने आरोपी रामकुमार कुशवाहा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
