Major Honey Trap Case, Minor Allegedly Trapped
महिला पर POCSO समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज / Case Filed Under POCSO and Serious Charges
लखनऊ के थाना ठाकुरगंज क्षेत्र से एक बड़ा हनी ट्रैप का मामला सामने आया है, जिसमें 16 साल के नाबालिग लड़के को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप एक महिला पर लगा है।
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो (POCSO) और रंगदारी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित की मां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस प्रशासन से आरोपी महिला तथा उसके गिरोह में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बताया जा रहा है कि गिरोह में शामिल कई लोग 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए कैमरे में कैद हुए हैं।
पीड़ित मां के अनुसार, आरोपी महिला आतिका सिद्दीकी अपने परिवार के साथ मिलकर हनी ट्रैप गिरोह चला रही थी। इस गिरोह में कुछ कथित सामाजिक कार्यकर्ता और फर्जी पत्रकार भी शामिल बताए जा रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो वायरल कर पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे।
फिलहाल आरोपी महिला आतिका सिद्दीकी और उसके सहयोगी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
पुलिस जांच में महिला द्वारा पहले लगाए गए कुछ आरोप फर्जी पाए गए हैं, जिसके बाद उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है।
मामले की जांच जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
