Armed Robbery at Jewelry Showroom in Karimnagar
करीमनगर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सोमवार दोपहर PMJ ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि 4 से 5 बदमाश ग्राहक बनकर शोरूम में दाखिल हुए और अचानक स्टाफ पर फायरिंग शुरू कर दी।
इस हमले में शोरूम के 4 कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
लुटेरे लाखों रुपये के सोने के गहने लूटकर दो बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। वारदात के बाद पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि इस वारदात के पीछे किसी बाहरी गैंग का हाथ हो सकता है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
