Agra Child Murder Accused Killed in Police Encounter After Opening Fire
आगरा। ताजनगरी के थाना ताजगंज क्षेत्र से लापता 8 साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी सुनील को पुलिस ने शनिवार तड़के एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मासूम का शव आरोपी किराएदार के कमरे से मिलने के बाद पुलिस की 12 टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं।
बमरौली कटारा क्षेत्र में घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें एक उप निरीक्षक घायल हो गए। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में सुनील को गोली लगी, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी के पास से बिना नंबर की बाइक और अवैध असलहा बरामद हुआ है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
क्योंकि एनकाउंटर के बाद भी जनता में आक्रोश है जनता की मांग है कि अपराधी का चेहरा दिखाया जाए इसी मांग को लेकर जनता एवं पुलिस के बीच तीखी नोंकझों भी देखी गई है जैसे ही एनकाउंटर की खबर सामने आई।
