A piece of cloth left inside a woman's uterus during childbirth.
दमोह: जिले के हटा सिविल अस्पताल में पदस्थ स्टाफ नर्स की गंभीर लापरवाही सामने आई है,यंहा प्रसव के दौरान एक महिला की बच्चा दानी में कपड़ा छोड़ दिया गया,कुछ दिन बाद महिला के पेट मे दर्द होने पर घटना का खुलासा हुआ।
दरअसल हटा नगर के गौरीशंकर वार्ड निवासी मीना अहिरवार का 5 अप्रैल को सिविल अस्पताल हटा में प्रसव हुआ था और कुछ दिन बाद ही महिला के पेट में दर्द हुआ परिजन शुक्रवार रात सिविल अस्पताल हटा लेकर पँहुचे तो जांच में स्टाफ नर्स की लापरवाही का खुलासा हुआ और महिला की बच्चेदानी से कपड़ा निकाला गया।
महिला के परिजनों ने स्टाफ नर्स और प्रबंधन पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए थाना हटा में लिखित शिकायत दर्ज कराई और लापरवाह स्टाफ नर्स पर कार्यवाही की मांग की है।
मामले में हटा सिविल अस्पताल बीएमओ डॉ उमाशंकर पटेल का कहना है कि शिकायत के बाद जांच शुरू की है, नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। वही हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया कि आवेदन पर जांच की जा रही है।
