Uncontrolled NTPC fly ash trucks are troubling the public
गाडरवारा: क्षेत्र में एनटीपीसी फ्लाई ऐश से भरे ट्रक बेलगाम रफ्तार से सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे आमजन की जान जोखिम में पड़ गई है।
विशेषकर रात के समय भारी वाहनों की तेज आवाजाही और बिना कवर खुले ट्रकों से उड़ती राख ने राहगीरों का निकलना दूभर कर दिया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ देखकर भी दबाव में मौन साधे हुए हैं। नागरिकों ने ऐसे बेलगाम वाहनों पर तत्काल सख्त कार्रवाई और प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
