नई दिल्ली: वीवो भारतीय बाजार में अपनी T5 सीरीज का विस्तार करने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही Vivo T5 Lite 5G को भारत में लॉन्च करेगी। इससे पहले इस सीरीज के Vivo T5x और Vivo T5 Pro स्मार्टफोन बाजार में पेश किए जा चुके हैं। कंपनी ने आधिकारिक टीजर जारी कर नए फोन के लॉन्च की पुष्टि कर दी है।
टीजर के मुताबिक, Vivo T5 Lite 5G में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने इसके अलावा फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स या लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है।
लॉन्च से पहले यह स्मार्टफोन Bluetooth SIG और TÜV सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है। वहां यह V2557 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। इसके अलावा V2603 मॉडल नंबर वाला एक अन्य वेरिएंट भी सामने आया है, जिसे अलग कॉन्फ़िगरेशन या चार्जिंग क्षमता के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo T5 Lite 5G में 6.4 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।
स्मार्टफोन को 4GB और 6GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्पों में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP65 रेटिंग और Wave Blue व Twilight Shadow जैसे कलर ऑप्शन मिलने की संभावना है।
हालांकि, इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। कंपनी लॉन्च के करीब फोन की कीमत, उपलब्धता और अन्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर सकती है।
