'Now the country will be free,' Machado makes a big claim after handing Trump the Nobel Prize; what is going to happen in Venezuela?
नई दिल्ली। वेनेजुएला की विपक्षी नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो ने कहा कि उनका देश अब लोकतंत्र की असली शुरुआत की ओर बढ़ चुका है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका और राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के समर्थन से वेनेजुएला जल्द आजाद होगा।
मचाडो ने कहा कि वेनेजुएला अब लोकतंत्र की ओर अपने शुरुआती लेकिन अहम कदम उठा चुका है। उनके मुताबिक, इस बदलाव का असर सिर्फ वेनेजुएला पर नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र और दुनिया पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला की आजादी में अमेरिकी जनता और ट्रंप का बड़ा रोल होगा।
चुनाव में धांधली का आरोप
मचाडो की पार्टी का दावा है कि 2024 में वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुनाव में निकोलस मादुरो ने जीत चुरा ली थी। अमेरिका और कई अन्य देशों ने भी इन आरोपों का समर्थन किया है। मचाडो कई सालों से मादुरो की वामपंथी सरकार को हटाने की मुहिम चला रही हैं।
हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रप ने मचाडो को दरकिनार करते हुए डेल्सी रोड्रिगेज का समर्थन किया है। ट्रंप का कहना है कि मचाडो को देश के भीतर पर्याप्त समर्थन प्राप्त नहीं है। उन्होंने रोड्रिगेज को अंतरिम नेता के तौर पर तब तक समर्थन देने की बात की है, जब तक अमेरिका को वेनेजुएला के तेल संसाधनों तक पहुंच मिलती रहेगी।
