9.5 Kg Ganja Seized, Outpost Incharge Attached
9.5 किलो गांजा बरामद, चौकी प्रभारी लाइन अटैच / 9.5 Kg Ganja Seized, Outpost Incharge Attached
ग्वालियर के देहात डबरा थाना क्षेत्र की टेकनपुर चौकी इलाके में क्राइम ब्रांच, देहात और सिटी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी मोनू झा को 9 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी मिठाइयों के डिब्बों में गांजा छिपाकर उसकी सप्लाई करता था।
देहात थाना प्रभारी आईपीएस मनोज कुमार के अनुसार, आरोपी के खिलाफ गांजा बेचने की शिकायत लगातार मिल रही थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसएसपी धर्मवीर सिंह ने संलिप्तता पाए जाने पर टेकनपुर चौकी प्रभारी बालवीर मावई को भी लाइन अटैच कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, यह लंबे समय बाद क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। मामले की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।
