Tree Cutting Row in Cheria Bariarpur
100 से अधिक पेड़ों की कटाई का आरोप, बिना NOC निर्माण का विरोध / Over 100 Trees Allegedly Cut, Construction Without NOC Questioned
गूसराय के चेरिया बरियारपुर ब्लॉक से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नर्सरी परिसर में भवन निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
आरोप है कि निर्माण के दौरान 100 से अधिक पेड़ों की कटाई कर दी गई, जबकि इसके लिए वन विभाग से कोई एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) नहीं लिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा मामला सुनियोजित साजिश के तहत किया गया है। वहीं, अब तक प्रशासनिक स्तर पर कोई जांच शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
हालांकि, संबंधित पदाधिकारी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि कोई अवैध कटाई नहीं हुई है। उनके अनुसार, केवल वे पेड़ हटाए गए हैं जो अवैध रूप से अपने आप उग गए थे।
फिलहाल इस मामले में सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। लेकिन अभी स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।
