Witness Tampering Exposed in BALCO Chimney Case
कोरबा के बहुचर्चित बालको चिमनी कांड में गवाह को प्रभावित करने के मामले का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।
पुलिस ने होटल ग्रैंड गोविंदा के कमरा नंबर 202 से महत्वपूर्ण गवाह पृथ्वीनाथ सिंह को आरोपी सगामसेट्टी व्येंकतेश के साथ पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार, कमरे की बुकिंग जीडीसीएल कंपनी द्वारा कराई गई थी, जिससे मामले में गवाह को प्रभावित करने की आशंका और मजबूत हो गई है।
गौरतलब है कि साल 2009 में बालको प्लांट में निर्माणाधीन चिमनी गिरने से 40 मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। इस मामले में जीडीसीएल कंपनी और सेपको (चीनी) कंपनी के अधिकारियों पर आरोप है।
बताया जा रहा है कि लंबे समय से जीडीसीएल कंपनी द्वारा गवाहों को प्रभावित किया जा रहा था, जिसके कारण कई गवाह कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। इस पर कोर्ट ने पहले ही कड़ी नाराजगी जताई थी।
पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
