Daylight Theft in Locked House
सूरजपुर: के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, कौशलपुर निवासी विनोद उपाध्याय अपने परिवार के साथ एक धार्मिक कार्यक्रम में गए हुए थे। इस दौरान घर पर ताला लगा हुआ था। इसी मौके का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 4 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर फरार हो गए।
घटना के बाद चोरों के मोटरसाइकिल से भागते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुई हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
फिलहाल पुलिस चोरों की पतासाजी में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।
