Khaknar Police Crack Down on Gambling Den; 6 Accused Arrested, Cash and Cards Seized
बुरहानपुर जिले के खकनार थाना पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ फड़ पर छापा मारकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, खकनार थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिरपुर में दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते और ₹5650 नगद जब्त किए हैं। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक जाधव सहित पूरी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
