Steamer Capsizes in Yamuna River in Vrindavan
उत्तर प्रदेश: के वृंदावन से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है, जहां यमुना नदी में पर्यटकों से भरा स्टीमर पलट गया। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
मथुरा जिले के Yamuna River में शुक्रवार दोपहर एक स्टीमर अचानक पलट गया। बताया जा रहा है कि स्टीमर में सवार सभी पर्यटक पंजाब से घूमने आए थे।
हादसे के तुरंत बाद प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। मौके पर National Disaster Response Force (NDRF) और State Disaster Response Force (SDRF) की टीमें तैनात हैं। इसके अलावा करीब 50 स्थानीय गोताखोर भी रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवा के कारण स्टीमर नदी के बीच असंतुलित हो गया और पीपा पुल से टकराने के बाद पलट गया। एक पर्यटक ने बताया कि अचानक स्टीमर की गति बढ़ गई और चालक नियंत्रण खो बैठा।
अब तक 15 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।
मौसम विभाग के अनुसार, घटना के समय इलाके में करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही थीं, जिससे हादसे की संभावना बढ़ गई।
घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा होने के कारण बचाव कार्य में कुछ दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और रेस्क्यू टीमों का सहयोग करें।
जिलाधिकारी ने इस हादसे को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि सभी संसाधनों के साथ राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है और लापता लोगों को खोजने के प्रयास जारी हैं।
