Highway Accident: Biker Killed, Locals Stage Road Block
कोरबा। रविवार की सुबह लगभग 10:00 बजे यह घटना सामने आई जहाँ बांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत बलगी सुराकछार मुख्य मार्ग पर हाइवा की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और मुख्य रोड पर लोगों ने चक्का जाम कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची बाकी मोगरा थाना पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान 36 वर्षीय रामेश्वर सिंह कमर के रूप में की गई जो बाकी मोंगरा थाना के सलियाभांठा गांव का रहने वाला था। जो अपने बाइक में सवार होकर बलगी किसी काम से जा रहा था इस दौरान ओवरटेक और रफ्तार के चक्कर में भारी वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया उसकी घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई वही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और वाहन चालक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए मुआवजा की मांग करने लगे वही आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्का जाम कर दिया और लोगों की आवाज ही बंद कर दी गई।
सूचना मिलते ही बाकी मोगरा थाना प्रभारी चमन लाल सिन्हा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। जहां उन्हें शासन से मिलने वाली सहायता राशि तत्काल प्रदान की गई और आगे की कार्यवाही करने का आश्वासन पर 2 घंटे की मशक्कत के बाद चक्का जाम समाप्त हुआ।
बताया जा रहा है कि मृतक रामेश्वर सिंह कंवर निजी कंपनी में काम करता था और घर का कमाऊ पुत्र था। घर पर पत्नी बच्चे भाई और माता-पिता का जिम्मेदार था इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बाकी मोगरा थाना पुलिस ने इस मामले में वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू की है।
