Korba Road Accident: Bike Collides with Tripura Rifles Vehicle, One Dead, Another Injured
Korba जिले के दीपका थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गंगानगर-कुसमुंडा मार्ग पर त्रिपुरा राइफल्स के वाहन से बाइक टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अंकित शर्मा (24) के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक अंकित शर्मा, विनोद शर्मा के पुत्र थे और गेवरा खदान की एक निजी कंपनी में सरफेस माइनर हेल्पर के पद पर कार्यरत थे। वह गेवरा के गरुड़ नगर कॉलोनी के निवासी थे।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद त्रिपुरा राइफल्स के जवान मौके से फरार हो गए। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही Deepka Police Station मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
