Ambikapur Accident: Project Manager Dies in Road Mishap, Family Alleges Hospital Negligence
Ambikapur के लुचकी घाट के पास देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश मिश्रा के रूप में हुई है, जो मां कुदरगढ़ी एल्युमिनियम प्लांट में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।
बताया जा रहा है कि राजेश मिश्रा अपने काम से लौटकर घर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। उनका परिवार अंबिकापुर के गंगापुर इलाके में किराए के मकान में रहता है।
हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए मिशन अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। इसी बीच यह बात भी सामने आई है कि ऑक्सीजन निकालने को लेकर विवाद हुआ।
मृतक के परिजनों ने Mission Hospital पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि समय पर सही इलाज नहीं मिलने की वजह से मरीज की जान गई।
फिलहाल मामले को लेकर जांच की मांग की जा रही है और पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर नाराजगी देखने को मिल रही है।
