Lawyer Attacks Fellow Advocate in Jabalpur Court, Accused Absconds
जबलपुर: जिला अदालत परिसर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक अधिवक्ता ने अपने ही साथी वकील पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना कोर्ट के गेट नंबर 4 के पास हुई, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
पेशेवर विवाद में वकील ने साथी पर किया हमला, गर्दन पर चाकू से वार।
जानकारी के अनुसार, एडवोकेट राकेश महोबिया ने अधिवक्ता रामनाथ रजक पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर वकील चिल्लाते हुए मौके पर पहुंचा और कहा कि “तुम मेरी पत्नी का केस क्यों लड़ रहे हो?” इसके बाद उसने बिना मौका दिए रामनाथ रजक की गर्दन पर वार कर दिया।
हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल रामनाथ रजक किसी तरह ओमती थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने उनकी स्थिति को देखते हुए तुरंत मामला दर्ज किया और मेडिकल परीक्षण कराया।
पुलिस ने आरोपी राकेश महोबिया के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ओमती थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल के अनुसार, कोर्ट परिसर जैसे संवेदनशील स्थान पर हुई इस घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
