Fake Matrimonial Call Center Busted in Fatehpur, 6 Arrested
फतेहपुर:
जिले में पुलिस ने फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 युवतियां भी शामिल हैं।
शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, कई राज्यों में दर्ज हैं मामले
पूरी खबर:
पुलिस के अनुसार आरोपी शादी डॉट कॉम की तर्ज पर फर्जी वेबसाइट चलाकर लोगों को शादी के नाम पर झांसा देते थे और उनसे पैसे ठगते थे। इस गिरोह के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में 17 से अधिक मामले दर्ज हैं।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, 144 सिम कार्ड, लैपटॉप और कंप्यूटर बरामद किए हैं।
इस पूरे मामले का खुलासा एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने किया। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
