A heartless mother killed her mere four-month-old infant by slamming the baby to the ground
सूरजपुर जिले से एक कलयुगी मां की हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां मां ने महज 4 माह के अपने दुधमुंहे बच्चे को जमीन पर पटक कर मौत के घाट उतार दिया
दरअसल प्रेमनगर थाना क्षेत्र के उमेश्वरपुर चौकी अंतर्गत जयपुर गांव का रहने वाला सोनसाय प्रजापति महुआ बिनने गया हुआ था और वापस आने पर अपनी पत्नी वृंदावती से खानें की मांग की और खाना नहीं बने होने पर खाना बनाने कह घर के बाहर चला गया
इसी दरम्यान वृंदावती खाना बनाने लगी तभी उनका दुधमुंहा बच्चा रोने लगा जिससे गुस्साई वृंदावति ने महज 4 माह के अपने बच्चे को बाहर ला जमीन पर पटक दिया
जहां सोनसाय अपने गंभीर रूप से घायल बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया वहीं मामले में कोतवाली में शुन्य में अपराध दर्ज किया गया है
सूत्रों की मानें तो सोनसाय की पत्नी वृंदावती मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और इसकी लापरवाही से पूर्व में भी इनके दो बच्चों की जान जा चुकी है जहां मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि मामला उमेश्वरपुर चौकी का है और कोतवाली में शुन्य में मामला दर्ज किया गया है मामले में जांच जारी है
बहरहाल यह हैवानियत भरा मामला न जाने कितने सवाल खड़े करता है जिसका समय रहते ध्यान दिया गया होता तो आज महज 4 माह के बच्चे की दर्दनाक मौत नहीं होती
