Survey Amin Arrested for Taking Bribe in Supaul
सुपौल में घूसखोर सर्वे अमीन को निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, यह मामला मरौना अंचल क्षेत्र में सर्वे विभाग में तैनात सर्वे अमीन से जुडा है, जिसे निर्मली स्थित एक आवासीय परिसर से रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है.
बताया गया कि गिरफ्तार सर्वे अमीन बिक्रम कुमार राम मरौना अंचल क्षेत्र में कार्यरत है. आरोप है कि सर्वे अमीन बिक्रम कुमार राम ने मरौना निवासी जय नारायण यादव से सर्वे कार्य के लिए 20 हजार रुपया का डिमांड किया था, जिसकी शिकायत जय नारायण यादव ने निगरानी विभाग से कि थी.
इसी शिकायत के आलोक में आज निगरानी विभाग कि टीम ने जाल विछाया, और घुसखोर सर्वे अमीन बिक्रम कुमार राम को निर्मली वार्ड एक स्थित एक किराये के मकान से रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है आगे कि कार्रवाई में जुट गई है.
