कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के रूसहाई और महारानियां घाट के पास यमुना नदी में नहाने गई एक युवती के डूबने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, दोपहर में करिश्मा, पुत्री स्वर्गीय महेश पासी, निवासी तिल्हापुर गांव, अपनी सहेलियों के साथ यमुना नदी में नहाने गई थी। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चली गई और डूब गई।
युवती के डूबते ही उसकी सहेलियों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सराय अकिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश अभियान शुरू कराया। काफी प्रयास के बावजूद समाचार लिखे जाने तक युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और गोताखोर लगातार नदी में तलाश अभियान चला रहे हैं।
