एटा। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन Cy-Vajra के तहत एटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना साइबर क्राइम और जनपदीय साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में कथित रूप से म्यूल अकाउंट संचालित करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राजस्थान का रहने वाला है। उसे बागवाला थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से 24,380 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, छह एटीएम कार्ड, कई फर्जी पहचान पत्र, बैंक पासबुक तथा अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि बरामद साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाई गई हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
