फतेहपुर। फतेहपुर जिले में दो युवकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि घटना चांदपुर थाना क्षेत्र के भरसा केवटरा ग्राम सभा की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर जितेंद्र निषाद और चीनक के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों युवकों के बीच लात-घूंसों से जमकर हाथापाई हुई।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।
हालांकि, वायरल वीडियो में विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो रही है। यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों युवक नशे की हालत में थे, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
