दतिया: मध्यप्रदेश के दतिया में कट्टे से फायरिंग, मारपीट और जातिसूचक गालियां देने के मामले में अजाक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 26 जून को थाना चिरूला में फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने मारपीट की, जातिसूचक गालियां दीं और कट्टे से फायरिंग की।
मामले में पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी विशाल यादव और दीपक झा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक Mayur Khandelwal के निर्देशन में की गई। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
