फतेहपुर में खड़े ट्रक का चालान किए जाने के विरोध में ट्रक चालकों ने नेशनल हाईवे पर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान ट्रक चालकों ने अपने वाहनों को तिरछा खड़ा कर दिया, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालकों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। काफी समझाइश के बाद चालकों ने जाम समाप्त किया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात दोबारा सुचारु हो सका।
यह घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी टोल प्लाजा के पास की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट: फतेहपुर
