Is e-KYC Mandatory for LPG Booking? Government Clears the Confusion
जशपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर लाने में बड़ी सफलता हासिल की है।
दरअसल मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र का है, जहां 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बालिका को सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आए युवक ने अपने झांसे में लिया था।
आरोपी अविनाश कुमार साहनी, जो बिहार का रहने वाला है, उसने नाबालिग को प्यार और शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा लिया और वहां ले जाकर उसका शोषण किया।
पुलिस की टेक्निकल टीम और मुखबिर की मदद से जशपुर पुलिस ने बिहार के सीतामढ़ी क्षेत्र में दबिश देकर नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं जोड़ते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
