सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की कमलापुर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 139 बोतल गैर-प्रांत की अंग्रेजी शराब और फर्जी नंबर प्लेट लगी एक वैगनआर कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, कन्हरिया चौराहा के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 139 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। जांच में कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी होने की भी पुष्टि हुई।
कमलापुर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था।
