कोरबा: एसईसीएल कुसमुंडा खदान क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी दुर्घटना सामने आई है। कुसमुंडा स्थित नीलकंठ कंपनी में एक भारी-भरकम डंपर अचानक गहरे गड्ढे में गिर गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल चालक की पहचान भीम पटेल, निवासी सोनपुरी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि खदान में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह लापरवाही का शिकार है। सेफ्टी के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है, जिसके चलते लगातार हादसे हो रहे हैं।
घटना के बाद खदान क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
गौरतलब है कि इससे पहले भी 24 घंटे के भीतर इसी खदान में एक डंपर स्लाइड होकर नीचे गिर गया था। लगातार हो रही घटनाओं से कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है और वे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।