उत्तर प्रदेश के रामपुर पुलिस को सर्विलांस के जरिए बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस सेल ने कार्रवाई करते हुए आम नागरिकों के 105 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए।
पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 16 लाख 10 हजार रुपये है। लंबे समय से गुम हुए मोबाइल फोनों की शिकायतों के आधार पर सर्विलांस टीम ने तकनीकी सहायता से उन्हें ट्रेस कर बरामद किया।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (एसपी) रामपुर ने प्रेस वार्ता कर पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन बरामद होने के बाद उन्हें संबंधित सत्यापित मालिकों को सौंप दिया गया।
अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताई और रामपुर पुलिस की इस पहल की सराहना की।
रिपोर्ट: आबिद हुसैन
स्थान: रामपुर
