Prayagraj: Producing Counterfeit Notes Using a Computer Printer
प्रयागराज कम्प्यूटर प्रिंटर से बना रहें थे नकली नोट सप्लाई के दौरान पकड़े गए, पूरे गैंग का पुलीस ने किया खुलासा..
टेबल पर रखे सौ रूपये और 5 सौ के ये रूपये पहली नज़र मे तो असली लगेंगे लेकिन धयान से और छू कर देखने से पता चल जायेगा की ये नकली नोट हैं,
ये नकली नोट लगतार छापे भी जा रहें थे देवरिया मे एक कमरे पर ,नोट सप्लाई करने दो लोग सराय इनायत पहुंचे थे लेकिन प्रयागराज पुलिस की SOG टीम क़ो सूचना मिल गई पुलिस नें ज़ब सप्लाई करने वालो क़ो पकड़ा तो नकली नोट के असली काले धंधे का खुलासा हो गया,
पुलिस नें रेड करके एक लाख 18 हज़ार रूपये के सौ और 500, के नकली नोट, नोट छापने वाला प्रिंटर लैप टॉप के साथ चार लोगो क़ो पकड़ा, पूछ ताछ मे इन सभी नें नकली नोट खापाने की सारी योजना पुलिस क़ो बता दी..
पकड़ा गया देवरिया का धर्मेंद्र और भदोही का विवेक यादव नकली नोट के इस धंधे के मास्टर माइंड हैं धर्मेंद्र इससे पहले भी इस तरह के केस मे जेल जा चुका हैं ये दोनों प्रिंटर से नोट बनाते थे जबकि राहुल और विवेक नोट सप्लाई के लिए छोटे छोटे गाँव मे दुकानों पर जाकर नोट चलाते थे,
पुलिस नें पहले इन दोनों क़ो ही पकड़ा था इनकी निशांदेही पर पूरा गैंग और अड्डा भी पकड़ा गया, खास बात ये हैं की नकली नोट बनाने के लिए ये लोग किसी मशीन और डाई का इस्तेमॉल नही करते थे बल्कि कम्प्यूटर प्रिंटर से ही नकली नोट निकाल रहें थे, जिसमे 500 और सौ रूपये के नोट शामिल थे, इस मामले मे पुलिस कुछ और लोगो क़ो भी खोज रही हैं
