Massive Fire Breaks Out at Painter’s Shop Near Sindhi Dharamshala in Jabalpur
मध्य प्रदेश: के जबलपुर में घंटाघर स्थित सिंधी धर्मशाला के सामने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पेंटर की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई।
आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई। आग की लपटों को देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान में रखा काफी कीमती सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
