Prayagraj Power Crisis: Kareli Area Without Electricity for 24 Hours, Residents Blame Illegal Connections
उत्तर प्रदेश: के Prayagraj के करेली मोहल्ले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण लोग भीषण गर्मी में परेशान हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पानी की किल्लत ने हालात और भी खराब कर दिए हैं।
करेली थाना क्षेत्र के मक्का मस्जिद इलाके में हालात बेहद खराब बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बड़ी संख्या में अवैध कटिया कनेक्शन चल रहे हैं, जिससे बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। आरोप है कि इस बारे में अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
स्थानीय निवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जो लोग नियमित रूप से बिजली बिल भरते हैं, उन्हें भी अंधेरे में रहना पड़ रहा है, जबकि अवैध तरीके से बिजली उपयोग करने वालों के घरों में रोशनी बनी हुई है।
लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिकायत की, लेकिन न तो जेई और न ही एसडीओ स्तर पर कोई सुनवाई हो रही है।
इस स्थिति ने सरकारी दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां एक ओर बेहतर बिजली व्यवस्था की बात कही जाती है, वहीं जमीनी हकीकत इसके उलट नजर आ रही है।
अब सवाल उठता है कि आखिर कब तक आम जनता इस तरह की परेशानियों को झेलती रहेगी और क्या ऊर्जा विभाग इस मामले में संज्ञान लेकर कोई ठोस कदम उठाएगा।
