Jabalpur Murder Case Solved: 2 Shooters Arrested in 50 Hours, Land Dispute Behind Killing
जबलपुर: में 23 अप्रैल की सुबह सिविल इंजीनियर क्लेरेंस की गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को रांझी पुलिस ने 50 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 39 वर्षीय क्लेरेंस की हत्या छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थित 15 एकड़ जमीन को लेकर की गई थी, जिसका प्लान मृतक के सगे मामा और उसके बेटे ने बनाया था। पुलिस ने हत्यारों के पास से बिना नंबर की 15 लाख की कीमत हार्ले डेविडसन और एक अन्य बाइक सहित दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल भी जप्त किए है।
गुरुवार की सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर क्लीरेंस एटकिंस 5 वर्षीय बेटे को स्कूल छोड़कर बाइक से वापस घर लौट रहे था, उसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे बिना नंबर की बाइक में दो हत्यारे शिव शक्ति दवाखाना के पास मृतक के नजदीक पुहंचे और पिस्टल से सिर पर फायर कर दिया। गोली लगते ही क्लेरेंस जमीन पर गिर गया, जबकि आरोपी रांझी की तरफ फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी रांझी सतीश कुमार साहू, थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिया। वारदात को अंजाम देकर मौके से भागते हुए बिना नंबर की ब्लेक कलर की बाइक में दो लड़के दिखे, जिनकी तलाश शुरू की गई।
लगातार 50 घंटे तक आरोपियों की तलाश चलती रही, इस दौरान पुलिस ने मृतक के परिवार वालों से भी पूछताछ की तो खुलासा हुआ है कि क्लेरेंस का कुछ दिनों पहले रिश्ते में मामा लगने वाले बाबा नेल्सन और उनके बेटे प्रिंस से रायपुर की प्रापर्टी जो की करीब एक करोड़ रुपए की है, उसको लेकर विवाद हुआ था। क्लेरेंस को धमकी भी दी गई थी, कि अगर प्रापर्टी में पार्टनरशिप नहीं दी गई, तो जान से खत्म कर देगें।
मृतक ने बाबा नेल्सन और प्रिंस की धमकी को दरकिनार करते हुए पार्टनरशिप देने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पिता-पुत्र ने हत्या की साजिश रची। प्रिंस ने क्लेरेंस की हत्या करने के लिए अपने साथी मोहित ठाकुर,अर्पित कुशवाहा और अरुण रैकवार को तैयार किया।
एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि हत्यारों को पकड़ने के लिए घटनास्थल के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गए, इसके साथ ही मुखबिर लगाए गए। प्रारम्भिक जानकारी सामने आई कि रायपुर के पास स्थित लगभग 15 एकड़ क़ृषि भूमि पर से बराट रोड ओमती निवासी बाबा नेलसन और मृतक क्लेरेन्स एडकिन्स के बीच विवाद चल रहा था, बाबा नेल्सन का बेटा प्रिंस नेल्सन अपने साथी मोहित ठाकुर, तेजबल उर्फ अरुण रैकवार व अर्पित कुशवाहा के साथ फरार हुआ है।
शनिवार की दोपहर सीएसपी को मुखबिर से सूचना मिली की दीनदयाल चौक के पास एक संदिग्ध लड़के बिना नंबर की बाइक में देखे गए है। फौरन मौके दबिश दी गई तो तेजबल उर्फ अरुण रैकवार पिता रामकिशन रैकवार उम्र 20 वर्ष निवासी सुआतला नरसिंहपुर हाल अनमोल वाटिका थाना माढोताल घूम रहा है, हो सकता है कि क्लेरेंस हत्याकांड में शामिल हो। पुलिस ने जब अरुण को पकड़ा तो उसने वारदात को करना कबूल करते हुए अपने साथी का नाम बताया, जिसके बाद बरेला टोल प्लाजा के पास मोहित ठाकुर पिता दिलीप सिंह ठाकुर उम्र 20 वर्ष निवासी वर्धा हाउस पुल न. 02 थाना कैंट को हिरासत में लिया गया।
दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि रायपुर के पास लगभग 15 एकड़ क़ृषि भूमि के भूमि स्वामी अजय खराड़कर से क्लेरेन्स एडकिन्स व अन्य पार्टनर का एग्रीमेंट था, किन्तु भूमि स्वामी अजय खराड़कर द्वारा बाबा नेलसन और अन्य पर्टनर की सहमति से मीनाक्षी विश्वकर्मा निवासी छिंदवाड़ा के नाम से उक्त भूमि की रजिस्ट्री कर दी गई, जिस पर क्लेरेन्स ने रजिस्ट्री शून्य करने और अन्य जगह विक्री के लिए स्टे हेतु रायपुर न्यायालय में सिविल सूट लगाया था। सौदेबाजी में बाबा नेलसन माध्यस्त था जो चाह रहा था कि क्लेरेन्स एडकिन्स सिविल सूट वापस ले ले, इसी बात पर से बाबा नेलसन और क्लेरेन्स एडकिन्स के बीच विवाद चल रहा था।
बाबा नेलसन के कहने पर उसके बेटे प्रिंस ने अपने दोस्त मोहित ठाकुर, अर्पित कुशवाहा, अरुण रैकवार के साथ मिलकर योजना बनाई। प्लान के मुताबिक दो मोटर साइकिल से सुबह 7.30 बजे चारों बड़ा पत्थर पहुँचे, मोहित ठाकुर और अरुण रैकवार रैकी करते हुये क्लेरेन्स एडकिन्स के घर से स्कूल निकलने का सिग्नल दिए, तथा प्रिंस और अर्पित ने दूसरी मोटर साइकिल में पीछा करते हुए शिवशक्ति चौराहे के पास देशी पिस्टल से क्लेरेन्स एडकिन्स को गोली मारकर फरार हो गए।
दोनों आरोपियों के कब्जे से एक बिना नम्बर की हार्ले डेविडसन मोटर सायकिल एवं बिना नम्बर की सीडी 100 मोटर सायकिल तथा 2 मोबाईल जप्त करते हुये दोनों को प्रकरण में विघिवत गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी
1.मोहित ठाकुर पिता दिलीप सिंह ठाकुर उम्र 20 वर्ष पता कवर्धा हाउस पुल न 2 के पास थाना केंट
2.तेजबल उर्फ़ अरुण रैकवार पिता रामकिशन रैकवार उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम जमुनिया थाना सुआतला जिला नरसिंगपुर हाल अनमोल वाटिका थाना मढ़ोताल
फरार आरोपी
- प्रिंस नेल्सन पिता विकास नेल्सन उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी बराट कंपाउंड आंगनबाड़ी के सामने ओमती
- अर्पित कुशवाहा पिता सुनील कुशवाहा वर्ष निवासी बारात कंपाउंड ओमती
- विकास उर्फ बाबा उर्फ रिंकू नेलसन निवासी निवासी बराट कंपाउंड आंगनबाड़ी के सामने ओमती
