Prabhas Returns as Bhairava in Kalki 2
साउथ सुपरस्टार Prabhas की बहुप्रतीक्षित फिल्म कल्कि 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे इंतजार के बाद अब फिल्म की शूटिंग तेज होने जा रही है और प्रभास एक बार फिर ‘भैरवा’ के दमदार किरदार में नजर आएंगे।
दरअसल, Kalki 2898 AD की जबरदस्त सफलता के बाद इसके सीक्वल को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया था। अब मेकर्स इसके दूसरे पार्ट को और बड़े स्तर पर तैयार कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदराबाद के बाहरी इलाके में फिल्म के लिए भव्य सेट तैयार किया गया है। फिल्म की शूटिंग फरवरी में ही शुरू हो गई थी, जिसमें Amitabh Bachchan और Kamal Haasan ने अपने हिस्से की शूटिंग भी पूरी कर ली है। हालांकि, प्रभास अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त होने के कारण अब तक सेट से दूर थे।
अब खबर है कि छोटी छुट्टी के बाद प्रभास मई में शूटिंग जॉइन करेंगे। यह पहली बार होगा जब वह कल्कि 2 के सेट पर नजर आएंगे, और इसके लिए उन्होंने खास डेट्स भी फाइनल कर ली हैं।
फिल्म की कास्ट को लेकर भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पहली फिल्म में प्रभास के साथ Deepika Padukone नजर आई थीं, लेकिन सीक्वल में उनकी जगह Sai Pallavi के शामिल होने की चर्चा है। हालांकि, इस पर आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास इस समय अपनी फिल्म फौजी में व्यस्त हैं, जिसे दशहरा तक रिलीज करने की योजना है। इसके अलावा स्पिरिट भी उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।
हालांकि उनकी पिछली फिल्म राजा साब बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, ऐसे में कल्कि 2 से काफी उम्मीदें जुड़ी हैं। फैंस अब बेसब्री से फिल्म की रिलीज डेट और आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार कर रहे हैं।
