Motorola Hikes Smartphone Prices, Moto Edge 70 Pro+ Price Leaked; Apple Smart Glasses Launch Details Surface
वीवो और ओप्पो के बाद अब मोटोरोला ने भी भारतीय बाजार में अपने स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने कई लोकप्रिय मॉडलों के दाम में हजारों रुपये तक का इजाफा किया है। टिप्सटर संजू चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा की है। वहीं, कंपनी के आगामी स्मार्टफोन Moto Edge 70 Pro+ की कीमत लॉन्च से पहले ही सामने आ गई है। इसके अलावा Apple के स्मार्ट ग्लास और Xiaomi के नए स्मार्टफोन को लेकर भी अहम जानकारियां लीक हुई हैं।
Motorola स्मार्टफोन्स की नई कीमतें
- Moto G37 Power की कीमत 15,999 रुपये से बढ़कर 21,999 रुपये हो गई है। वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब 27,999 रुपये में मिलेगा, जिसकी पहले कीमत 18,999 रुपये थी।
- Edge 70 Fusion की कीमत 26,999 रुपये से बढ़कर 30,999 रुपये हो गई है।
- Edge 70 Pro की शुरुआती कीमत 38,999 रुपये से बढ़ाकर 39,999 रुपये कर दी गई है।
- Moto G37 अब 13,999 रुपये की जगह 18,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
- Moto G57 Power की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये से बढ़कर 21,999 रुपये हो गई है।
- Moto G06 Power की कीमत अब 15,999 रुपये कर दी गई है।
- Edge 60 Fusion अब 26,999 रुपये की बजाय 29,999 रुपये में मिलेगा।
Moto Edge 70 Pro+ की कीमत लॉन्च से पहले लीक
मोटोरोला जल्द ही भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Moto Edge 70 Pro+ लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले इसकी संभावित कीमत ऑनलाइन सामने आ गई है। लीक रिपोर्ट के अनुसार, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये हो सकती है।
यह स्मार्टफोन 4 जून 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है और इसकी बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी। फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.8 इंच का 1.5K कर्व्ड डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर मिलने की संभावना है।
