Major Forest Department Action in Bhanpuri: Timber Smuggling Busted, Truck Seized
मध्य प्रदेश: के Bhanpuri में वन विभाग ने बीती रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ी तस्करी का खुलासा किया है। इस कार्रवाई को भानपुरी रेंज की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक 16 चक्का ट्रक को पकड़ा, जिसमें भारी मात्रा में अवैध लकड़ी की तस्करी की जा रही थी। जब्त की गई लकड़ी की कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी जा रही है।
बताया जा रहा है कि भानपुरी रेंज में लकड़ी तस्करों की गतिविधियां लंबे समय से सक्रिय हैं और इस कार्रवाई के जरिए तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पूरी कार्रवाई के बाद विस्तृत जानकारी प्रेस वार्ता के माध्यम से साझा की जाएगी।
फिलहाल विभाग द्वारा ट्रक और लकड़ी को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध तस्करी के खिलाफ सख्त संदेश गया है।
