उत्तर प्रदेश: के ललितपुर में रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए 111 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई गई है।
ललितपुर पुलिस की इस पहल से उन लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई, जिनके मोबाइल लंबे समय से गुम हो गए थे। पुलिस ने तकनीकी जांच और सर्विलांस की मदद से विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए और उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाया।
मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने ललितपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया और इसे रक्षाबंधन से पहले मिला खास उपहार बताया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेई ने बताया कि पुलिस लगातार खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और सतर्क पुलिसिंग की मदद से बड़ी संख्या में मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिन्हें विधिक प्रक्रिया पूरी कर उनके मालिकों को सौंपा गया।
ललितपुर पुलिस की इस कार्रवाई को आम जनता के बीच काफी सराहना मिल रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते उसे ट्रेस कर बरामद किया जा सके।
