Jan Akrosh Rally in Lucknow Today: CM Yogi to Lead, Traffic Diverted, High Alert
राजधानी Lucknow: में प्रस्तावित जन आक्रोश रैली को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रैली को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
यह रैली मुख्यमंत्री आवास से विधानसभा तक निकाली जाएगी, जिसके लिए पूरे मार्ग पर बड़े पैमाने पर पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में सपा और कांग्रेस पर महिलाओं के अपमान के आरोप लगाते हुए राजनीतिक संदेश दिए गए हैं, जिससे सियासी माहौल गर्म हो गया है।
रैली में Yogi Adityanath के साथ प्रदेश अध्यक्ष Pankaj Chaudhary और कैबिनेट के कई मंत्री शामिल होंगे। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं की भागीदारी की संभावना है, जिसे शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।
रैली को ध्यान में रखते हुए शहर के कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया गया है और पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।
भीषण गर्मी को देखते हुए रैली मार्ग पर मेडिकल कैंप और पानी की विशेष व्यवस्था भी की गई है, ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
