Banda Shocker: Husband Accused of Wife’s Murder Dies by Suicide After 4 Days
उत्तर प्रदेश: के Banda जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी की हत्या के आरोपी पति ने फरारी के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गौरी खानपुर गांव निवासी 48 वर्षीय सुबराती ने करीब चार दिन पहले घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।
इसी बीच घटना के चार दिन बाद आरोपी का शव गौरी खानपुर गांव में फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले ही हत्या का मामला दर्ज किया गया था और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी थे। हालांकि, इससे पहले ही उसने आत्महत्या कर ली।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है।
